फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी से आग से जला सामान

Mon, 31 Aug 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चक्रवर्ती मोहल्ला के एक घर में रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। शुक्र है कि जिस समय आग लगी घर पर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से टीवी सहित कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


आग लगने के बाद मकान मालिक हरिराम का बेटा ईश्वर जो कि घर के बाहर खेल रहा था वह घर में आग लगी देख बेहोश हो गया। जिसे पड़ोसियों द्वारा होश में लाया गया। वैसे आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। हरिराम की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ एक दिन पहले ही मायके रक्षाबंधन पर चली गई थी।

पड़ोसियों ने ही अग्निशमक को आग लगने की सूचना दी थी लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें