कुरुक्षेत्र में चोरों का फिल्मी अंदाज: चौकीदार को गोली मारने की दी धमकी, उल्टे मुंह लेटाया, लाखों के पाइप चोरी
Tue, 04 Apr 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर में अंबाला वासी नरेंद्र सिंह के खेतों में टयूबवैल लगाने का पिछले करीब 10 दिन से कार्य किया जा रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोहे का सामान रखा हुआ था। इसी देखरेख के लिए चौकीदार मोहनलाल को तैनात किया गया था। चौकीदार ने बताया कि आधी रात के करीब वह एकांत में बैठा मोबाइल देख रहा था।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के गांव खानपुर में बदमाश चौकीदार को गोली मारने की धमकी देते हुए लाखों रुपये के पाईप व गार्डर उठा ले गए। आधी रात को हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आधी रात को गांव खानपुर के खेतों दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि गांव खानपुर में अंबाला वासी नरेंद्र सिंह के खेतों में टयूबवैल लगाने का पिछले करीब 10 दिन से कार्य किया जा रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोहे का सामान रखा हुआ था। इसी देखरेख के लिए चौकीदार मोहनलाल को तैनात किया गया था। चौकीदार ने बताया कि आधी रात के करीब वह एकांत में बैठा मोबाइल देख रहा था। तभी अचानक उसे आवाज सुनाई दी और नजदीक जाकर देखा तो कुछ लोग पाईप गाड़ी में भर रहे थे।
बड़ी संख्या में लोहे के पाईप व गार्डर चोरी
उन्होंने तत्काल ही उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए चारपाई पर उल्टे मुंह लेटा दिया। उन्होंने धमकी दी कि शौर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद उन्होंने वहां से 43 पाईप व 16 गार्डर गाड़ी में लोड किए और फरार हो गए। बदमाश जाते समय उसका मोबाइल भी छीन ले गए। बाद में किसी तरह उसने खेत व मशीन मालिक को सूचना दी। मशीन मालिक चतर सिंह ने बताया कि टयूबवैल लगाने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोहे के पाईप व गार्डर रखे हुए थे।
विज्ञापन
चौकीदार ने इन्हें बदमाशों द्वारा उठा ले जाने की सूचना दी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे वहीं खेत मालिक नरेंद्र सिंह ने भी पुलिस को सूचना दी। उधर पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो जायजा लिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस दो टीमें लगी है, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। खेत मालिक ने बताया कि चोरी किए गए पाइप व गार्डर की कीमत करीब 13 लाख रुपये हैं।