फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: दो साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, परिजनों सहित अन्य लोगों ने थाने में पहुंचकर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के गांव गोविंदगढ़ निवासी ने बताया कि सोमवार सांय लगभग छह बजे उनकी दो वर्षीय बेटी दीपांशी  गली में खेल रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से चलाता आया और उसे गाड़ी की चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव गोविंदगढ़ में गली में खेल रही दो साल की मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार देर शाम हुई इस धटना से जहां परिवार में मातम पसर गया वहीं इससे भड़के परिजन व अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर रोष जताया और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीण के अनुसार
गांववासी बलविंद्र ने बताया कि सोमवार सांय लगभग छह बजे उनकी दो वर्षीय बेटी दीपांशी  गली में खेल रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से चलाता आया और उसे गाड़ी की चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अपनी बेटी को अपने परिजनों व गांव के लोगों के साथ लाडवा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आया। परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

आरोपी की तालाश जारी
इस घटना से जहां परिवार में शोक की लहर दौड़ गई वहीं सूचना मिलने पर  सरकारी अस्पताल में पुलिस भी पहुंच गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर  लाडवा थाना प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी युवक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
इस घटना से परिवार के लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने जैसे ही मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे परिजनों को सौंपा तो वे उसे लेकर थाने ही पहुंच गए। जहां उन्होंने कड़ा रोष जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे शव का अंतिम संस्कर नहीं करेंगे। बाद में  थाना प्रभारी ने उन्हें भरोसा दिया कि आरोपी को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा, जिसके बाद वे शांत हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें