फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सेवानिवृत्त शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पुलिस हेडक्वार्टर से 500 मी. दूर घर में दिनदहाड़े वारदात

Wed, 26 Jul 2023 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में सेक्टर-7 में मकान नंबर 1242 में बेड पर खून से लथपथ शव मिला है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। टीचर मकान में अपने पति के साथ रहती थीं। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस हेड क्वार्टर से 500 मीटर दूर सेक्टर-सात में मकान 1242 में दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली ही थी। मृतक महिला की शिनाख्त निर्मला (60) के रूप में हुई। निर्मला सेवानिवृत्त गेस्ट टीचर थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका पति उसे घर पर छोड़कर निजी काम से गया था।

विज्ञापन


करीब ढाई घंटे बाद लौटा तो निर्मला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से एसएफएल की टीम ने भी नमूने एकत्रित किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक एफसीआई कार्यालय से सेवानिवृत्त प्रबंधक देवराज शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अपनी पत्नी निर्मला के साथ सेक्टर-सात में रहते थे। इस मकान में दंपती के अलावा कोई नहीं रहता था। उनकी बेटी मुंबई में कोचिंग कर रही है। बुधवार को महिला का पति देवराज दोपहर साढ़े 12 बजे अपने किसी निजी काम से हुडा कार्यालय गया था।
विज्ञापन


करीब तीन बजे वह घर लौटा तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, मगर घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो यहां बेड पर खून से लथपथ उसकी पत्नी निर्मला का शव पड़ा था। किसी ने गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना सिटी प्रबंधक दिनेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 

बेटे ने 2017 में किया था सुसाइड
मृतक की रिश्तेदार सुषमा ने बताया कि निर्मला ने हाल ही में स्टोन के चलते ईलाज कराया था, जिसके बाद दो माह पहले ही उसने हार्ट की बीमारी का भी ईलाज कराया। उनका इकलौता बेटा दिल्ली में कोचिंग लेता था और उसने ज्यूडिशियल परीक्षा भी पास कर ली थी। किन्हीं कारणों के चलते उसने 2017 में दिल्ली में ही आत्महत्या कर ली थी। बेटे की मौत के बाद निर्मला व उसका पति देवराज परेशान से रहने लगे थे। उनकी बेटी भी मुम्बई में रहकर कोचिंग ले रही है। इस घटना ने सभी को झकझौर दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना शहर थानेसर प्रबंधक दिनेश राणा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शरीर पर गले सहित कई जगह चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार कराया जाएगा। पोस्टमार्टम से शरीर पर चोट का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें