फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बैंक में लूट: हथियार के बल पर दो बदमाशों ने 50 हजार की नकदी लूटी, सीसीटीवी में घटना कैद

Wed, 26 Jul 2023 03:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में हथियार के बल बैंक लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बजे के करीब यूको बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही एक युवक ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। पूरा घटनाक्रम बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सातरोड खुर्द गांव में बुधवार दोपहर एक बजे दो बदमाश हथियार के बल पर 50 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पूरा घटनाक्रम बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का पता चलने सीआईए और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन


दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बजे के करीब यूको बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही एक युवक ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दूसरा बदमाश कैश काउंटर पर गया और कैशियर को चाकू दिखाकर करीब 50 हजार की नकदी लूट ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें