फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल, छह पर मामला दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

दोनों आरोपी जेल भेजे गए हैं। छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 30 हजार रुपये में सौदा तय किया गया था। 15 हजार बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुख्य आरोपी नरेंद्र निवासी भादसाे और रघुबीर सिंह के कब्जे से 15 हजार रुपये भी बरामद किए।

विज्ञापन


आरोपी जिला शामली उत्तर प्रदेश के थाना भवन क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच करवाते थे। शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र, रघुबीर सिंह, बाइक चालक, भ्रूण लिंग जांचकर्ता सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव भादसो निवासी नरेंद्र भ्रूण लिंग जांच कराने का काम करता है। जिला सिविल सर्जन ने डाॅ. गौरव, डाॅ. ऋषि, मनोज, राजीव और अमित की टीम गठित करके एक डिकोय को आरोपी के संपर्क में भेजा।
विज्ञापन


आरोपी ने भ्रूण लिंग के लिए डिकोय से 45 हजार रुपये में कुरुक्षेत्र के अंदर ही अल्ट्रासाउंड करवाने का आश्वासन दिया, जबकि दूसरे जिले में 30 हजार रुपये में जांच कराने की बात कही।

डिकोय कुरुक्षेत्र में ही अल्ट्रासाउंड कराने पर राजी हो गया और आरोपी ने उसे उमरी चौक पर बुला लिया, मगर आरोपी उसे कार में बैठाकर शामली के थानाभवन क्षेत्र में ले गया। यहां से एक बाइक चालक उसे आगे किसी गांव में ले गया। इस गांव में अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद चालक ने उसे वापस कार के पास छोड़ दिया गया।

तब टीम ने उमरी के नजदीक पुलिस की मदद से नाका लगाकर आरोपी नरेंद्र व उसके साथी रघुबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र और रघुबीर सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज करके नरेंद्र और रघुबीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें