फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: लाडवा में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, काॅलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने दागी 18 गोलियां

Thu, 16 Apr 2026 08:24 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

वारदात के समय सिर्फ एक नौकर ओम प्रकाश घर में सो रहा था। रात साढ़े 12 बजे अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई। डर के मारे वह भीतर ही दुबका रहा। जब गोलियों की आवाज थमी तो उसने परिवार और पुलिस को फोन कर सूचित किया।
विज्ञापन
firing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाडवा की अग्रवाल कालोनी देवी मंदिर के पास आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दो बाइक सवार नकाबपोशों ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालक रजनीश बंसल के घर पर फायरिंग की।
विज्ञापन


बदमाशों ने घर पर लगभग 18 राउंड गोलियां दागी। इससे घर के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारों पर गोलियों के निशान बन गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि उस वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के समय सिर्फ एक नौकर ओम प्रकाश घर में सो रहा था। रात साढ़े 12 बजे अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई। डर के मारे वह भीतर ही दुबका रहा। जब गोलियों की आवाज थमी तो उसने परिवार और पुलिस को फोन कर सूचित किया। सूचना पर डीएसपी निर्मल सिंह, थाना प्रभारी गुरनाम सिंह और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 18 खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें