फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग: कीर्ति नगर में युवक को लगी गोली, तीन गाड़ियों में आए थे बदमाश

Mon, 11 Aug 2025 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

देर रात करीब 12 बजे आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली कीर्ति नगर के रहने वाले नरेश कुमार के पैर में लग गई। हालांकि घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर-चार के कीर्ति नगर में बीती देर रात तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसे नागरिक अस्पताल में लाया गया है। उधर पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली कीर्ति नगर के रहने वाले नरेश कुमार के पैर में लग गई। हालांकि घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

रात को अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग डर गए। पुलिस के घटनास्थल पर आने के बाद लोग बाहर आए। अभी किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिसबल को तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें