फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा: बधाई लेने और एरिया के बंटवारे को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों में चले डंडे, हवाई फायर भी किए

Wed, 15 Feb 2023 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना लाडवा में किन्नरों के दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
सुल्ताना महंत की कथित तौर पर तोड़ी गई गाड़ी के साथ सुल्ताना महंत व अन्य किन्नर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के लाडवा में किन्नर समाज के दो गुट बधाई व एरिया को लेकर आपस में भिड़ गए। डंडों से मारपीट के साथ हवाई फायर भी किए गए, जिससे सनसनी फैल गई। मारपीट में दोनों पक्ष के करीब 10 लोगों को चोटें आईं। बाद में दोनों ही गुट पुलिस तक पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। 

विज्ञापन


लाडवा के काजल महंत गुट के सुल्ताना महंत ने बताया कि वे अपने अन्य किन्नर साथियों के साथ उपमंडल के गांव लोहारा में दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अपने काम से गए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शाहाबाद निवासी सोनिया महंत की चेला पिंकी महंत, इकलाख, डोली, माही महंत व अन्य 8-9 लड़के दो गाड़ियों में भरकर आए और उनकी गाड़ी के दोनों तरफ अड़ा कर खड़ी कर दी और उन पर डंडे बिंडों से हमला कर दिया।

यह देख ड्राइवर कैप्टन ने अपनी जान बचाने की नियत से अपनी कथित लाइसेंसी पिस्टल से दो हवाई फायर किए, जिसमें मारपीट के दौरान उनके समेत नैना महंत, परी महंत घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया महंत के चेलों ने उनकी गाड़ी पर भी डंडे-बिंडे बरसाए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि गांव लोहारा उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। जो उनकी किन्नर बिरादरी द्वारा एक फैसले के तहत यह गांव उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया महंत व उसके चेले समय-समय पर उन उनके साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं और उनके साथ मारपीट भी करते हैं।

वहीं दूसरी ओर सोनिया महंत की चेला पिंकी महंत ने लाडवा पुलिस में दी शिकायत में बताया कि लाडवा की काजल महंत की चेला सुल्तान महंत, नैना महंत, सिया महंत, तुलसी महंत शिल्पी महंत आदि ने गांव लोहारा में उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पिंकी महंत, अंशु महंत, माही महंत तनीषा महंत व ढोलकी वाला मेहंदी हसन घायल हो गए।

उन्होंने उन पर दो हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर दोनों पक्षों के घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि थाना लाडवा में किन्नरों के दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी किन्नर की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें