फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ टहल रही लड़की को युवकों ने, कार में खींचा, बहादुरी दिखा पिता ने छुड़ाया

Fri, 02 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
शहर के शास्त्रीनगर मार्केट एरिया (लक्ष्मण कालोनी) में बुधवार रात करीब आठ बजे सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने अपहरण की नीयत से एक नाबालिग लड़की को कार में खींच लिया। युवक लड़की को लेकर निकलने ही वाले थे कि लड़की के पिता ने हिम्मत दिखाकर लड़की को बाहर खींच लिया।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने लड़की के पिता पर हमला भी किया लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अपहरणकर्ता फरार हो चुके थे। उनकी कार का कुछ हिस्सा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। लड़की के पिता ने सिटी थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि शास्त्री मार्केट के पास ताराचंद धर्मशाला के सामने से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है। एसएचओ मलकीत सिंह और सुभाष मंडी चौकी प्रभारी नसीब सिंह मय पुलिस बल के पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ लगी थी और अपहरणकर्ता फरार हो चुके थे। लड़की के पिता नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह लक्ष्मण कालोनी में रहते हैं। अपनी बेटी के साथ वह टहल रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार आई जिसमें तीन युवक सवार थे। कार में से दो युवक निकले और उन्होंने उनकी बेटी को जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक युवक कार में बैठ गया। दूसरा बैठने ही वाला था कि नरेंद्र ने हौसला दिखाया और कार में बैठी बेटी का हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया। इस पर दोनों युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बाहर निकल कर आए। लोगों को आता देखकर अपहरणकर्ता वहां से कार लेकर भाग गए। कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह हाथ नहीं आए।

नाकेबंदी कराई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा
पुलिस ने सूचना मिलते ही जिले भर में नाकेबंदी करा दी। देर रात करीब एक बजे तक पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी रही, लेकिन कहीं कोई सफलता नहीं मिली।

सीसीटीवी से भी नहीं मिली खास मदद
सिटी थाना एसएचओ मलकीत सिंह और सुभाष मंडी चौकी प्रभारी नसीब सिंह ने आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे। लेकिन ये कैमरे ऐसी जगह लगे थे जहां से सिर्फ कार का एक हिस्सा ही नजर आ रहा था। अपहरणकर्ताओं के चेहरे नहीं दिखाई दिए। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस एक क्लू से भी काफी मदद मिली है।

दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि पुलिस ने अपहरण करने की कोशिश करने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहरणकर्ता गिरफ्त में होंगे। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपहरणकर्ताओं की कार सीसीटीवी कैमरे की जद में पूरी तरह से नहीं आ पाई लेकिन फुटेज में कार आती जरूर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें