गांव धनौरा में रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त गए थे। रघुबीर सिंह राजस्थान के पूर्व डीजीपी मोहन लाल (एमएल) लाठर के पिता थे। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र गांव मथाना के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार राजस्थान के पूर्व डीजीपी के 90 वर्षीय पिता की मौत हो गई। वे अपने एक रिश्तेदार के साथ गांव धनौरा में रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। इस सड़क हादसे में उनके साथ गया रिश्तेदार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त रघुबीर सिंह निवासी कनीपला के रूप में हुई। रघुबीर सिंह राजस्थान के पूर्व डीजीपी मोहन लाल (एमएल) लाठर के पिता थे। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में जरनैल सिंह निवासी गांव बडाम ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार रघुबीर सिंह के साथ अपनी बाइक पर सुबह गांव धनौरा में एक रिश्तेदार के निधन पर बैठने के लिए गए थे। यहां से वह लोग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वापस जाने के लिए चले थे।
विज्ञापन
करीब एक बजे वे लोग गांव मथाना से दो-तीन किलोमीटर आगे पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसमें अधिक चोट लगने के कारण रघुबीर सिंह बेहोश हो गए और वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
राहगीरों की मदद से उनको मथाना सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला सिविल अस्पताल भेजा दिया। अस्पताल से रघुबीर सिंह के परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
थाना सदर थानेसर प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी कार चालक को काबू कर लिया जाएगा।