फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्स्कापियों की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर गांव लौहार माजरा के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के शेखों मोहल्ला वासी 26 वर्षीय आनंद उर्फ गौरव अपनी पत्नी को साथ लेकर पिहोवा की ओर जा रहा था। वह गांव लौहार माजरा के समीप पहुंचा था कि एक पेट्रोप पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाने गया। जब वह पेट्रोल पंप से बाहर निकला तो अचानक स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक की शादी सवा माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

हादसे से बच गई पत्नी, पति को र्स्कापियो के भिड़ते देख हुई बेहोश
11 फरवरी को आनंद की शादी पिहोवा के एक गांव में हुई थी। वह शुक्रवार को पत्नी को साथ लेकर बाइक पर ससुराल जा रहा था। अचानक ही बाइक में कम पेट्रोल होने का आभास हुआ। उसने पेट्रोल पंप से बाहर सड़क किनारे पत्नी को बाइक से उतार दिया और खुद पेट्रोल डलवाने चला गया। वह वापस पंप से निकला तो र्स्कारिपयो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे को पत्नी ने भी देखा और वह बेहोश हो गई। चर्चा की जाती रही कि उनका बचाव होना था या फिर अपना सुहाब उजड़ता हुआ देखना था कि हादसे से पहले उन्हें सड़क किनारे बाइक से उतार दिया और अगले कुछ मिनट बाद ही दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें