फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर के बेटे को बातों में उलझा, झुमके का डिब्बा चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बाजार में तीन महिलाएं आभूषण की दुकान से ले उड़ीं दो लाख के झुमके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। तीन महिलाएं पालिका बाजार स्थित एक आभूषण की दुकान से दुकानदार को बातों में उलझा कर दो लाख रुपये के झुमके ले उड़ीं। जब तक दुकानदार को पता चला तब तक तीनों महिलाएं गायब हो चुकी थीं। हालांकि घटना का पता लगने के बाद पूरी मार्केट की तलाशी ली गई मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक महिलाओं का पता नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

थानेसर पालिका बाजार स्थित न्यू विकास ज्वेलर के मालिक जगदीश ने बताया कि दोपहर एक बजे तीन महिलाएं उनकी दुकान पर आईं। उन्होंने सोने के झुमके दिखाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि महिलाएं जिस समय दुकान पर आई थीं, उस समय दुकान में पहले से कई ग्राहक मौजूद थे। इसकी वजह से वह पहले से आए ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त थे। महिलाओं ने इसका फायदा उठाया, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को सामान दिखाने के लिए कहा था। जैसे ही बेटा महिलाओं को सोने के झुमके दिखाने के लिए डिब्बे रखे, इसी बीच वे बातों में उलझा कर एक डिब्बा गायब कर दीं। दुकानदार ने बताया कि डिब्बे में सोने के 10 झुमके थे, जिनकी कीमत दो लाख से ज्यादा है। बहरहाल कृष्णा गेट चौकी के प्रभारी देवेंद्र वालिया ने सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें