फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईनैंस कंपनी के कर्मचारी से चाकू मार कर 37 हजार रूपए लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25 व 26
विज्ञापन

चाकू मार कर कर्मचारी से 37 हजार रुपये लूटे
बाइक सवार तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव धनौरा में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को दिनदहाडे़ चाकू मार कर उसके बैग से 37 हजार रुपये लूट लिए। चाकू लगने से कर्मचारी घायल हो गया। वारदात से पहले की घटना एक कोठी में लगे एक सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारी से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग ली।
विज्ञापन

पीड़ित मोनू निवासी पानीपत ने बताया कि वह पिपली में पैराकीट के सामने स्थित जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में काम करता है, जो गांवों में छोटे-छोटे ऋण देने का काम करती है। वह लाडवा क्षेत्र के गांवों में रोजाना कंपनी के पैसों को इकट्ठा करने का काम करता है। शनिवार को भी वह अपनी बाइक पर पैसे इकट्ठा करने के लिए लाडवा में आया था। वह गांव ध्यांगला के बाद धनौरा की ओर जा रहा था कि पीछे से नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इससे बचने के लिए वह झुका तो बाइक सहित नीचे जा गिरा। युवकों ने उसके पास मौजूद रुपयों का बैग छीन लिया। उसने भी अपनी बाइक पर उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। बाइक पर भागते हुए आरोपी बैग से रुपये निकाल कर बैग को रास्ते में फें क गए। पुलिस ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ली। सीसीटीवी फुटेज में एक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस लुटेरों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। तीनों युवकों में से दो युवक तो कम उम्र के ही दिखाई देते हैं। पुलिस के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें