फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। छोटी दिवाली के दिन गुरप्रीत की चाकू मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-1 के इंस्पेक्टर सिंह केवल सिंह ने बताया कि मुख्यारोपी सिमरन चांदी व मॉन्टी मौसेरे भाई हैं। दोनों अंबाला के रहने वाले हैं। दोनों को गुप्त सूचना पर बाबैन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सिमरन चांदी पर ही गुरप्रीत को चाकू मारने का आरोप है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चाकू, मोटरसाईकिल, मोबाइल व वारदात में प्रयोग अन्य सामान बरामद किया जाएगा। अब तक इस वारदात में करीब 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाना चाहते थे अपना-अपना प्रधान
आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है कि भूमि राणा व मोनू राणा ग्रुप शाहाबाद के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना-अपना प्रधान बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों ग्रुपों में तनातनी चल रही थी। इसी विरोधाभास का शिकार गुरप्रीत हो गया।
विज्ञापन


कमेटी चौक पर दिया था हत्याकांड को अंजाम
छोटी दिवाली के दिन पूर्व शाहाबाद के अति व्यस्तम बाजार कमेटी चौक पर गांव मद्दीपुर निवासी 22 वर्षीय सिख युवक गुरप्रीत सिंह की सरेआम चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के भाई तरसेम की शिकायत पर मनजीत सिंह निवासी गांव तंगौर, रवि राणा निवासी गांव कठुआ, ऊधम राणा निवासी गांव कठुआ, आदि राणा निवासी गांव सूढ़पुर तथा 4-5 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें