लापता मां का पता बताने के लिए बेटे से मांगी 5 लाख की फिरौती
पानीपत। सब्जी मंडी से फरवरी में लापता हुई महिला का पता बताने के लिए उसके बेटे से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती मांगने वाले की शिकायत व ऑडियो रिकॉडिंग बेटे ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। राजाखेड़ी निवासी राहुल पुत्र सुरेंद्र जैन ने बताया कि उसकी मां सुशील 28 फरवरी को सब्जी मंडी से संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई थी। जिसके बारे में पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। बेटे ने बताया वीरवार को उसके फोन पर अलग अलग नंबर से दो बार अंजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने कहा कि तेरी मां का पता लग गया है, अगर अपनी मां को चाहता है तो 5 लाख रुपये का इंतजाम कर ले। साथ ही कहा कि वो दोबारा 1 घंटे के बाद फोन करेगा। लेकिन उसका फोन रात साढ़े 8 बजे आया। उसने कहा कि अगर रुपयों का इंतजाम हो गया हो तो रुपये लेकर ताऊ देवी लाल पार्क में आजा। साथ ही कहा कि रुपये लेकर अकेला ही आना है, अगर किसी को भी इसके बारे में बताने की प्रयास किया, तो उसकी मां को जान से मार देगा। बदमाश की धमकी से दहशत में आए बेटे ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।