फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएसओ के अध्यक्ष पर छात्र गुट ने किया हमला, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर घर लौट रहे भगवान परशुराम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएसओ) के अध्यक्ष अनिश बंसपल पर सोमवार को विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया और भाग निकले। हमले में छात्र नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अन्य छात्रों ने आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। सोमावार को बी-फार्मेसी अंतिम वर्ष के छात्र अनिश बंसल गंभीर परीक्षा देने विश्वविद्यालय आया। परीक्षा समाप्त होने पर दोपहर 12: 30 बजे वो अपने घर की ओर रवाना हुआ। इस बीच दो कारों में सवार 10-12 छात्रों ने अनिश पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी बुलेट बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले में अनिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पिटाई करने के बाद हमलावार अपनी कारों से भाग निकले। पिटाई का नजारा देख रहे छात्रों ने हमलावरों के जाने के बाद अचेत अनिश को आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटना के संबंध में पूछे जाने पर केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल से पुलिस के पास रुक्का पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस संबंध में घायल छात्र के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें