फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पर महिला से छेड़खानी का मामला दर्ज 21-13-21

विज्ञापन
विज्ञापन
महोदय फोटो नंबर 61 से 63 है
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मक्खन लाल रल्हन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
- ब्यूटी पार्लर में हुई घटना के बाद सड़क पर हुई हाथापाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद
- पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को लिया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मक्खन लाल रल्हन के खिलाफ छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह घटना 13 सितंबर 2018 व्यापारी नेता की ही रल्हन मार्केट में हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल के निकट बांके बिहारी गारमेंट्स शोरुम के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल और आसपास दुकानदारों से पूछताछ शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज में 13 सितंबर की शाम को 6:34 बजे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एक ब्यूटी पार्लर में जाते दिख रहे हैं। इसके ठीक दो मिनट के बाद वह दुकान के भीतर से पीछे की ओर नीचे गिरते दिखाई देते हैं। यह हालात देखकर साफ होता कि उन्हें किसी ने ब्यूटी पार्लर से बाहर धक्का मारकर गिराया है। इसके बाद बाहर खड़े होकर व्यापारी नेता कुछ बोलते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच ब्यूटी पार्लर संचालिका बाहर आती है और करीब 75 वर्षीय व्यापारी नेता और 35 वर्षीय एक महिला के बीच मारपीट शुरू होती है। दोनों एक-दूसरे को गले से पकड़े धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक महिला और कुछ दुकानदार भी ब्यूटी पार्लर के बाहर हो रहे इस झगड़े को छुड़वाने पहुंचते हैं। जैसे-तैसे दोनों को छुड़वाने के बाद दूर किया जाता है और रल्हन मार्केट में ही स्थित मक्खन लाल रल्हन के ऑफिस की ओर उन्हें एक दुकानदार खींच कर ले जाते हुए दिखाई देता है। यह वो घटनाक्रम है जो ब्यूटी पार्लर के बाहर हुआ था। हालांकि मक्खन लाल रल्हन ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से इस विवाद को निपटाने के लिए समझौते के प्रयास जारी थे। मगर महिला ने समझौते के प्रयास को ठुकराते हुए व्यापारी नेता के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इधर भाजपा व्यापार मंडल के नेता फतेह चंद गांधी ने इस घटनाक्रम की निंदा की है।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर संचालिका का आरोप
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पुलिस और पंचायत के समक्ष यह बताया कि मक्खन लाल रल्हन की मार्केट में उसने दुकान किराये पर ली है। किराया वह छह तारीख को दे चुकी है। 13 सितंबर की शाम रल्हन उनके ब्यूटी पार्लर में आया और छेड़छाड़ और अभद्रता की। वह पहले भी मोबाइल फोन पर अशोभनीय भाषा में कई बार बातचीत कर चुका है।
विज्ञापन


व्यापारी नेता और परिवार का आरोप
व्यापारी नेता और उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि महिला का यह कहना गलत है कि ब्यूटी पार्लर के अंदर बिना दरवाजा खटखटाए आ जाते थे। रल्हन परिवार ने सवाल उठाया कि क्या किराया मांगना भी गुनाह है। उन्होंने बताया कि हर महीने की छह तारीख को किराया देना होता था। दुकान का दो माह का किराया बकाया था। छह तारीख को उसने एक ही माह का किराया दिया था, बकाया एक माह का किराया उसने 13 सितंबर को देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें