फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही थी 15 लाख रूपये की 15 किलोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही थी 15 लाख रुपये की अफीम और 28 किलो चूरापोस्त पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने दिल्ली की ओर से पंजाब जा रहे एक ट्रक में छुपाई गई करीब 15 लाख रुपये की 15 किलोग्राम अफीम और 28 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सहित दो आरोपियों को भी काबू किया है। दोनों आरोपी पंजाब निवासी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले ये आरोपी दूसरे प्रदेशों से यह पदार्थ लाकर हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करते थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि अपराध शाखा एक इंचार्ज निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई पवन कुमार, एएसआई प्रेम चंद, हेड कांस्टेबल लखन सिंह, सिपाही ललित कुमार, सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही भजन सिंह, चालक हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह की टीम जीटी रोड पर गांव समानी एरिया में गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रक में नशीले पदार्थ हैं। इस पर पुलिस टीम ने डीएसपी हेड क्वाटर राज सिंह को सूचना दी और नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। थोडी देर बाद करनाल की तरफ से बताए गए नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। उसे रोककर चेक किया गया तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुलविंद्र सिंह उर्फ किंदा निवासी भुखडीकलां थाना सानेवाल जिला लुधियाना, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मलकीत सिंह उर्फ रवि निवासी हंबोवाल जिला लुधियाना पंजाब बताया। ट्रक और दोनों आरोपी की डीएसपी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। ट्रक के केबिन में एक प्लास्टिक का बड़ा कटटा प्लास्टिक और क्लीनर साइड में पैरों की तरफ एक प्लास्टिक की लाल रंग की केनी मिली। कट्टे को खोलकर चेक किया तो उसमें से 28 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। प्लास्टिक की केनी से 15 किलो ग्राम तरलनुमा अफीम बरामद हुई। ट्रक में बैटरी लोड थीं। पुलिस ने थाना सदर थानेसर मे आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियो को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार और पश्चिम बंगाल से हरियाणा, पंजाब में करते थे सप्लाई
मामले के जांच अधिकारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी बिहार और पश्चिम बंगाल से नशीले पदार्थ सस्ते दामों में लाकर उसमें मिलावट करके ज्यादा मात्रा बनाकर हरियाणा और पंजाब मे बेचते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक कुलविंद्र के खिलाफ पंजाब में पहले भी दो नशीले पदार्थों के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें