फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल से लोहे का सामान चुराने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों राइस मिल से लोहे का सामान चुराने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अजय सक्सेना वासी पटियाला बैंक कॉलोनी कुरुक्षेत्र को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 24 दिसंबर को सुनील कुमार वासी सुभाष गली थानेसर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी अमीन रोड कुरुक्षेत्र पर राइस मिल है। राइस मिल में कुछ नया-पुराना सामान पड़ा रहता है, जिसकी समय-समय पर जरूरत पड़ती रहती थी। 24 दिसंबर की रात को वह अपने राइस मिल में ही मौजूद था कि उसे कुछ आवाज सुनाई दी तो उसने जाकर देखा तो उनके राइस मिल से दो गोल पाइप, दो चकोर पाइप, एक लोहे की सीढ़ी व एक लोहे का स्टैंड गायब मिला। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस टीम ने 26 दिसंबर को आरोपी अजय सक्सेना को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें