फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचने के सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को किया गिरफ्तार है। इन आरोपियों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से छह को जमानत पर रिहा कर दिया गया और एक को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पहले मामले में 19 फरवरी को थाना इस्माईलाबाद पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिनेश शर्मा वासी मलिकपुर को अंडे के खोखे में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से पांच बोतल शराब बरामद की।
दूसरे मामले में थाना झांसा की पुलिस टीम ने राजू वासी धुराला को बस अड्डे से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से सात बोतल देसी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौकी की टीम ने सुखदेव वासी इंदिरा कॉलोनी को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू करके उसके कब्जे से सात बोतल देसी शराब बरामद की गई। चौथे मामले में थाना सदर पिहोवा की टीम ने अमित कुमार वासी शास्त्री कॉलोनी को टिकरी बस अड्डा से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से 24 बोतल, 42 अध्धे व 36 पव्वे देसी शराब तथा 12 बोतल बीयर बरामद की। पांचवे मामले में थाना सदर पिहोवा से टीम ने कुलदीप सिंह वासी गुन्हा जिला कैथल को गांव जौरासी कलां बस अड्डा से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से 53 बोतल, 18 अध्धे, 27 पव्वे अंग्रेजी शराब, 59 बोतल, 12 अध्धे, 95 पव्वे देसी शराब व 37 बोतल बीयर बरामद की।
विज्ञापन

छठे थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने रोहित कुमार वासी डेहा कॉलोनी को बराडा रोड पर कबाड़ी की दुकान से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू करके उसके कब्जे से नौ बोतल शराब देसी बरामद की। इन छह मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर गिरफ्तार किया गया व अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सातवें मामले में थाना सदर थानेसर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शमशेर सिंह वासी मुकीमपुर को पिपली चौक से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गाड़ी सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग मार्का की कुल 144 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें