फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में रोल देने व कनाडा भेजने के नाम 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 माह पहले युवक को पंजाबी फिल्म में रोल देने व कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक को कनाडा भेजने के लिए 28 लाख रुपये में सौदा तय किया था, जिसमें से आरोपियों ने 11 लाख रुपये लौटा दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बेअंत सिंह उर्फ प्रीत औजला वासी तरनतारन (पंजाब) हाल वासी ट्री सिटी खरड मोहाली (पंजाब) प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 18 फरवरी 2020 को बलजीत सिंह वासी सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात उसके जानकार सुनील कुमार से हुई थी। सुनील ने बातों-बातों में उसे किसी कंपनी में पैसे लगाकर अच्छा रिटर्न देने व विदेश में भेजने का लालच दिया था। तब उसने उसकी मुलाकात पलक औजला, बेअंत सिंह उर्फ प्रीत औजला व रानी औजला से उनके कार्यालय मोहाली में कराई थी। उन्होंने उसे फिल्म में रोल देने व कनाडा भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये की मांग की थी। उनके झांसे में आकर अपने परिवार व रिश्तेदारों से 28 लाख रुपये इकट्ठा करके उक्त लोगों को कैश दिए थे। उसके बाद उन्होंने उसके बेटे व रिश्तेदारों को मोहाली बुलाकर पंजाबी कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाई थी, लेकिन आरोपियों न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसकी रकम वापस किए थे, जब उसने फिल्म में रोल व विदेश भेजने की बातचीत की तो आरोपी ने कहा कि फिल्म बनाने पर काफी खर्च आएगा तथा अभी इतना बजट नहीं है। बार-बार बातचीत करने पर आरोपियों ने उसके 11 लाख रुपये वापस कर दिए थे, मगर बकाया रकम की मांग करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। 26 नवंबर 2021 को थाना शहर थानेसर की टीम को सूचना मिली कि मामले का एक आरोपी बेअंत सिंह उर्फ प्रीत ओजला यमुनानगर जेल में बंद है, जिसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें