फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीना झपटी के नाबालिग सहित तीन आरोपी काबू, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन सप्ताह पहले युवक से मोबाइल छीनने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह व साहब सिंह उर्फ काका वासी तलहेडी सहित नाबालिग को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दीदार नगर निवासी अक्षय पुवाल ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक जून को वह गली नंबर-सात कल्याण नगर से मोबाइल पर बात करता हुआ एलएनजेपी अस्पताल जा रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए तीन युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच सीआईए-दो को सौंप दी। जांच के बाद टीम ने आरोपी नवाब सिंह व साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें