फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिका कार की टक्कर लगने से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा में इंदिरा नेशनल गांधी कॉलेज के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त जोगिंद्र पाल वासी सहारन के रूप में हुई है, जो बिजली निगम में बतौर फोरमैन कार्यरत था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 9 बजे लाडवा-बकाली रोड पर एक इंडिका कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में पप्पू वासी साहरन थाना छपर (यमुनानगर) ने कहा कि उसके पिता जोगिंद्र पाल लाडवा में बिजली विभाग में फोरमैन के पद पर तैनात थे। वह हर रोज बाइक पर ही लाडवा ड्यूटी पर आते-जाते थे। बुधवार को भी वह सुबह करीब 9 बजे बाइक पर घर से ड्यूटी के लिए चले थे। उनके साथ वह भी अपनी बाइक पर अपने ताऊ के बेटे राजकुमार वासी सहारन के साथ निजी काम से लाडवा जाने के लिए चले थे। उसके पिता अपनी बाइक पर उनके आगे-आगे चल रहे थे। जैसे ही वह लोग बकाली-लाडवा रोड पर इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के पास पहुचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आए इंडिका कार चालक ने उसके पिता की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता बाइक सहित सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर और कमर में गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गए। उसने तुरंत बाइक को रोककर उन्हें संभाला तथा राजकुमार के साथ पिता को बेहोशी की हालत में सीएचसी लाडवा लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके पिता को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। कुरुक्षेत्र से वह अपने पिता को सेक्टर-16 चंडीगढ़ ले गए, जहां दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसके पिता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें