फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चली ठंडी हवा, नहीं हुआ गर्मी का अहसास

विज्ञापन
पैनोरमा एंव विज्ञान केंद्र में घूमते पर्यटक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। झमाझम बारिश के अगले दिन मंगलवार को चली ठंडी हवा से पूरा दिन गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे सूर्य देव के दर्शन के बाद पारा 32 डिग्री पर आ गया था, लेकिन हवा के चलते आमजन को राहत रही। मौसम सुहावना होने के चलते पर्यटन स्थलों पर भीड़ रही।
जिले में सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक औसतन 15.05 एमएम बारिश हुई। रात भर आसमान से बादलों की गरजने की आवाज आती रही। सुबह छह बजे के करीब 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसका सैर करने वालों ने आनंद लिया। मौसम सुहावना रहने के चलते पिछले दिनों की मुकाबले पर्यटन स्थलों पर ज्यादा संख्या में लोग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में बच्चे खेलने के लिए पहुंचे। मौसम विभाग अनुसार अब आगामी दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक पारा 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उधर, बारिश के कारण अगले दिन भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति कायम रही। लाडवा रोड, नया बस अड्डा, खेड़ी मारकंडा वाली सड़क व शांति नगर सहित कई जगह लोगों को जलभराव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों नेा दो टीमों का गठन कर 24 कर्मचारियों की ड्यूटी नालों की सफाई के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें