फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सीएम मनोहर लाल का तीसरा दिन, पिहोवा से करनाल नई बस शुरू, अभिमन्युपुर गांव में की थी घोषणा

Wed, 03 May 2023 10:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीसरे दिन पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाई। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल ही अभिमन्युपुर गांव में जनसंवाद के दौरान यह घोषणा की थी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज तीसरा दिन है। इस दौरान सीएम ने पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाई। जोकि पिहोवा से अभिमन्युपुर, अंजनथली होते हुए करनाल पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल ही अभिमन्युपुर गांव में जनसंवाद के दौरान यह घोषणा की थी। आज सीएम पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले वे शाहाबाद व थानेसर विधानसभा क्षेत्र के झांसा, नलवी, खरींडवा, धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद कर चुके हैं।

विज्ञापन


गांवों में कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर राज्यमंत्री संदीप सिंह पिछले कई दिनों से जुटे
आज बुधवार को सबसे पहले गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम किया। जिसके बाद गांव थाना के पुराने ब्रहमसरोवर काम्पलेक्स में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक व इसके बाद गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मीडिल स्कूल में सायं 3.30 से सायं 5 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम होगा। इन सभी गांवों में कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर राज्यमंत्री संदीप सिंह पिछले कई दिनों से जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें