फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कलाकृति भवन में कलाकारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

Wed, 03 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय संस्कृति में कला अनेक रंगों में अपनी छटा हमेशा से बिखेरती रही है। एक कलाकार जब अपनी कला में डूबकर अपने अभिनय का प्रदर्शन करता है तो सही मायने में कलाकार अपनी कला के माध्यम से ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है। ये विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वे देर सायं कला कीर्ति भवन में आजादी के अमृत महोत्सव काल के अवसर पर आयोजित नाटक बिरसा मुंडा के मंचन से पहले संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के भाजपा प्रभारी विप्लव देव ने कलाकारों से परिचय कर नाटक के मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया और इसी क्षेत्र से भगवान के रुप में पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा जैसे महान व्यक्तित्व से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलें, इस प्रकार के कार्य किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें