फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना राहत पैकेज के काम जांचे

विज्ञापन
पीडियाट्रिक यूनिट का निरीक्षण करतीं संयुक्त सचिव वंदना जैन व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त सचिव वंदना जैन बुधवार को जिला अस्पताल पहुंची। यहां पर उन्होंने कोरोना राहत पैकेज से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में करवाए गए कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में बनाई आरटी पीसीआर लैब, ऑक्सीजन प्लांट, पीडियाट्रिक यूनिट और ऑक्सीजन पाइप लाइन का भी निरीक्षण किया। उनके साथ जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सहारा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह ने उन्हें कोविड काल में किए गए सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी।
बता दें कि कोविड काल में केंद्र सरकार ने जिला स्वास्थ्य विभाग को आपात प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारियां पैकेज (ईसीआरपी)-2 के तहत दो किस्तों में एक करोड़ 13 लाख रुपये का बजट जारी किया था। जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत सुधार किया जा सके। इस राहत पैकेज से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तथा आरटी पीसीआर लैब स्थापित करने के साथ-साथ अन्य कई कार्य किए गए थे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सरकार द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग को पहली किश्त में 91 लाख और दूसरी किस्त में 22 लाख रुपये का राहत पैकेज मिला था। इससे जिला अस्पताल सहित सीएचसी में कई कार्य कराए गए। उन्हीं कार्यों की जांच के लिए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले वंदना जैन ने अंबाला सिटी और कैंट के अस्पतालों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर डॉ. जगमिंद्र मलिक, उप सिविल सर्जन डॉ. ललित कल्सन, पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनोद तंवर, डॉ. अनुराग व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें