फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जताई 40 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 10 दिन बारिश के आसार हैं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीद अभी शुरू नहीं हुई और किसानों को कई क्विंटल धान मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। दो दिन पहले भी बारिश के इस धान को काफी नुकसान पहुंचा था, जिस पर किसानों ने जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करने की मांग भी की थी। अब मौसम विभाग द्वारा संभावित 10 दिन लगातार बारिश से चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम काफी अच्छा रहा हालांकि दिन में धूप भी थी, लेकिन गर्मी का अहसास गायब था। दिन में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग अनुसार अब 28 सितंबर तक बारिश होने की 40 से 90 प्रतिशत संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी। सोमवार को बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस डिग्री रहेगा। वहीं, मंगलवार को 80 प्रतिशत संभावना के साथ 30/25, बुधवार को भी 80 प्रतिशत के साथ 29/24, वीरवार को 28/24, शुक्रवार को 70 प्रतिशत के साथ 29/23 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 50 प्रतिशत के साथ 29/23 और रविवार-सोमवार को 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें