फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक को धोखा देकर कार चालक साढ़े नौ लाख रुपये लेकर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एक कार चालक अपने मालिक को धोखा देकर कार और साढ़े नौ लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया है। पुलिस ने कार को मारकंडा मंदिर से बरामद कर लिया। आरोपी पिछले पांच साल से शिकायतकर्ता के पास काम कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में संजीव कुमार वासी रेलवे रोड घरौंडा (करनाल) ने कहा कि उनका फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम है। करनैल सिंह उनके पास पिछले पांच साल से बतौर चालक काम करता था। वह अपने भतीजे और कार चालक करनैल सिंह के साथ पंचकूला गया हुआ था। यहां लेबर का भुगतान करने के बाद उनके पास साढ़े नौ लाख रुपये बच गए थे। शनिवार को वह तीनों अपनी कार में पंचकूला से घरौंडा आ रहे थे। शाहाबाद में उन्होंने कुछ खाने-पीने के लिए गाड़ी रोकी थी। इसी दौरान उसका भतीजा शौच जाने की बात कहने लगा, जिस पर उसने कार चालक और भतीजे को कार में अपने जानकार के पेट्रोल पंप पर भेज दिया।
पेट्रोल पंप पर पहुंचे पर जैसे ही उसका भतीजा शौचालय में गया तभी कार चालक करनैल कार को लेकर फरार हो गया। कार में साढ़े नौ लाख रुपये थे। शौचालय से बाहर आने पर उसके भतीजे ने कार चालक को वहां न पाकर उसकी सूचना उसे दी। इस पर उसने कार चालक को कॉल की, मगर उसका मोबाइल बंद आ रहा था। धोखाधड़ी होने पर उसने तुरंत मामले की सूचना हुडा पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उन्हें सूचना मिली कि मारकंडा मंदिर में उनकी कार खड़ी है।
विज्ञापन

वह पुलिस को साथ लेकर मारकंडा मंदिर पहुंचे तथा कार की जांच की। कार की चाबी कार में लगी मिली, मगर कार से साढ़े नौ लाख रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने मंदिर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि करनैल कार से रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें