फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र : डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, तीन घायल

Mon, 10 Jan 2022 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र

सार

मृतकों की शिनाख्त 21 वर्षीय राहुल और कुणाल (21) वासी गांव भोंडसी (गुरुग्राम) के रूप में हुई है। हादसे में आशीष कुमार, अनुज कुमार और अंकुश गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा गया बाद में परिजन उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम ले गए हैं।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से मनाली जा रहे पांच दोस्तों की स्विफ्ट कार रविवार की रात दो बजे शाहाबाद के मारकंडा पुल पर एक ढाबा के सामने डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार चालक चला रहे युवक समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और पिछली सीट पर बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना शाहाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त 21 वर्षीय राहुल और कुणाल (21) वासी गांव भोंडसी (गुरुग्राम) के रूप में हुई है। हादसे में आशीष कुमार, अनुज कुमार और अंकुश गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा गया बाद में परिजन उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम ले गए हैं।

पुलिस को दिए अपने बयान में मृतक युवकों के पिता खड़क सिंह व जयबीर ने बताया कि गांव भोंडसी के रहने वाले पांच दोस्त राहुल, कुणाल, आशीष, अनुज और अंकुश शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे स्विफ्ट कार में सवार होकर मनाली घूमने के लिए निकले थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि शाहाबाद जीटी रोड पुल के पास कार डिवाइडर से टकरा गई है, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर वह अपने साथ अन्य युवकों के परिजनों के साथ करीब साढ़े 9 बजे शाहाबाद पहुंचे और मृतक राहुल व कुणाल की शिनाख्त की। कुणाल ने आईटीआई की थी और उसका एक पेपर अभी शेष था। राहुल कार चलाने का काम करता है। पुलिस ने बयान के आधार पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।

कुनाल की फाइल फोटो।- फोटो : Kurukshetra

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें