फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश कर कैंडी बाबा को लिया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक राजेश उर्फ कैंडी बाबा को सोमवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इन तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी कैंडी को रिकवरी के लिये पठानकोट ले जाया जाएगा। मामले की जांच कर रही राजपाल ने बताया कि पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह ने कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक को शिकायत में शाहाबाद के गांव शरीफगढ़ के डेरा वड़भाग सिंह के ढोंगी बाबा राजेश उर्फ कैंडी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था, शिकायतकर्ता नसीब सिंह ने कहा है कि ढोंगी बाबा और इंदु राणा ने मिलीभगत करके उसे करीब 35 लाख का चूना लगाया है।
विज्ञापन

बताया था कि डेढ़ वर्ष पूर्व इंदू नामक महिला मिली उसने कैंडी बाबा से मिलवाया। उसने बताया कि बाबा नोटों की बरसात करता है। वो और उसका दोस्त महिला इंदू राणा की बातों में आ गए। अगले दिन इंदू राणा ने उन्हें फोन किया कि उसकी बाबा से बातचीत हो गई है और वह 25 लाख में एक करोड़ की बरसात कर देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 25 लाख इंदू राणा के माध्यम से तांत्रिक कैंडी को राशि सौंप दिए। उस दिन भी कैंडी ने 5 हजार रुपये की बरसात की और कहा कि यह प्रसाद है ले जाओ। 25 दिंन बाद आया और ढाई लाख की बारिश की और फिर नेपाल से कस्तूरी लाने की बात कह कर चला गया। साथ ही पांच लाख और मांग कर ले गया। उस दिन के बाद से तांत्रिक कैंडी और इंदु राणा ने उनका फोन नहीं उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर कई वारदात का खुलासा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें