फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मामलों में वांछित अंतरराज्यीय बदमाश देवेंद्र चावला अपने साथी टोपी के साथ गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती, लूटपाट, हत्या और हत्या का प्रयास करने समेत 25 मामलों में वांछित अंतरराज्यीय बदमाश को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ काबू किया है। बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। आखिरकार पुलिस ने दोनों दबोच लिया, जिनकी पहचान देवेंद्र कुमार उर्फ चावला वासी हांसी और अमरजीत उर्फ टोपी उर्फ रिंकू वासी पिहोवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

देवेंद्र चावला पर विभिन्न जिलों में 25 तथा उसके साथी टोपी पर 13 केस दर्ज हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि गत दिवस सीआईए टू टीम सेक्टर-30 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि डकैती, लूटपाट, हत्या, हत्या का प्रयास करने समेत 25 मामलों में वांछित दो अंतरराज्यीय बदमाश देवेंद्र चावला और टोपी गाड़ी मेें सवार होकर उमरी चौक की तरफ से आ रहे है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी की जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे टीम को देखकर पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और दोनों बदमाश भाग गए। पीछा करने के दौरान आरोपियों की गाड़ी अचानक सड़क में धंस गई तथा पुलिस ने उनको काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 बोर, 30 बोर और 315 बोर की तीन अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच मैगजीन तथा 13 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने समेत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।
सेंट्रल जेल अंबाला में देवेंद्र चावला ने बनाया महादेव नाम से गैंग
देवेंद्र चावला ने सैंट्रल जेल अंबाला में अमित उर्फ शूटर पुत्र रणजीत सिंह वासी तंगौर के साथ मिलकर महादेव नाम से गैंग बनाया था। इसका सरगना देवेंद्र चावला ही गया था। इसी ग्रुप में देवेंद्र चावला ने अमरजीत उर्फ टोपी को भी शामिल किया था।
विज्ञापन

बता दें 21 फरवरी को कुरुक्षेत्र के रेडीमेड कपडे़ के दुकानदार राकेश कुमार शर्मा पुत्र हंस राज का रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला करके कार छीनने के प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने 11 मार्च को शूटर को गांव तंगौर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि साल 2019 में उसकी मुलाकात देवेंद्र चावला से सेंट्रल जेल अंबाला में हुई थी। उस समय वह शाहबाद से अपहरण के एक मामले में सजा काट रहा था तथा जनवरी 2020 उसकी जमानत हो गई थी। 21 फरवरी को देवेंद्र चावला अन्य तीन युवकों के साथ उसके घर आया था तथा एक वारदात को अंजाम देने के लिए उससे गाड़ी की मांग की थी। तब उन्होंने उसके खेतों में कार छीनने की एक योजना बनाई थी तथा योजना को अंजाम देने के लिए देवेंद्र ने उसे एक देशी कट्टा व तीन रौंद दिए थे। देवेंद्र ने उससे कहा था कि किसी भी कार चालक को देशी कट्टे से डरा देना और जरूरत पड़े तो फायर भी कर देना। योजना बनाकर वह लोग जीटी रोड से होते हुए पीपली आए थे जहां पर देवेंद्र चावला ने सेक्टर में घुमा लेने की बात कही थी। इसके बाद वे लोग में जिंदल चौक से होते हुए 100 फुटा रोड पर पहुंचे थे जहां एक व्यक्ति अपनी क्रेटा कार रोककर पेशाब कर रहा था, जिससे देवेंद्र चावला ने सेक्टर-7 का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत की थी। जैसे ही वह व्यक्ति अपनी गाड़ी में बैठने लगा तो देवेंद्र ने उससे गाड़ी की खिड़की खोलकर चाबी छीनने की कोशिश की लेकिन गाड़ी चालक के विरोध के बाद वे उसकी टांग में गोलियां मारकर फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद वह लोग जोेधपुर राजस्थान भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शूटर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था तथा महादेव ग्रुप के सरगना देवेंद्र चावला व उसके अन्य साथी फरार चले आ रहे थे।
पिहोवा में दो लोगों पर फायरिंग करने के आरोपी को गैंग में किया शामिल
देवेंद्र चावला ने अपने गैंग का विस्तार करने के लिए पिहोवा वासी अमरजीत उर्फ टोपी उर्फ रिंकू को भी अपनी गैंग में शामिल किया था। टोपी पर जिला कुरुक्षेत्र में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी समेत 13 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा टोपी पर जिला जींद में हत्या का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले की गहनता से छानबीन की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें