फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( यूएफबीयू ) के आह्वान पर कर्मचारियों ने संबंधित बैंकों के बाहर एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, संशोधित पीएलआई योजना को वापस लेने तथा योजना में किसी भी तरह के बदलाव से पहले यूनियनों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि बैंकिंग व्यवस्था में कर्मचारियों और अधिकारियों की सामूहिक भूमिका होती है, इसलिए प्रोत्साहन योजना में किसी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
यूनियन नेताओं ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर आईबीए और यूनियनों के बीच पहले समझौता हो चुका है तथा सभी शनिवार को अवकाश देने की सिफारिश सरकार को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद मंजूरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों में रोष है। यूएफबीयू के आंदोलन कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल और 28, 29 व 30 सितंबर को लगातार तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित है। मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें