फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर का लक्ष्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता रैली निकाली, पौधरोपण किया और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुनीत डोडा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य बताए और राष्ट्रहित में कार्य करने को प्रेरित किया। हिंदी आचार्य रास बिहारी पांडेय ने स्वच्छ पर्यावरण को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य अनिल मदान, अनुज वालिया और पुनीत डोडा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। स्वयंसेवकों ने अधिक पौधे लगाने और प्रकृति बचाने का संदेश दिया। कक्षा 12वीं के दामोदर, हरमन सैनी और कक्षा 11वीं के उदय ने समाज सेवा के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें