फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के आंकड़े किए एकत्रित

विज्ञापन
अटल भूजल योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करती टीम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में अटल भूजल योजना पहले चरण में काम जारी है। इस चरण में भूजल पर निर्भर निकायों के संबंध में आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। जिले के तीन ब्लॉक पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद के 189 गांवों को अटल भूजल योजना के तहत कवर किया जा रहा है।
भूजल विशेषज्ञ और डीआईपी के टीम लीडर डॉ. नवीन नैन की देखरेख में काम कर रही है। रविवार को डॉ. नवीन नैन ने ग्रामीणों को बताया कि भूजल प्रबंधन के लिए अटल भूजल योजना बनाई गई है और ग्रामीण अपने गांव की उत्कृष्ट जल सुरक्षा योजना बनाने के लिए सर्वोत्तम सुझाव दें। योजना के प्रारंभिक चरण में पिहोवा प्रखंड के 41 गांव, लाडवा प्रखंड के 34 गांव और शाहाबाद प्रखंड के 20 गांव शामिल हैं। प्रथम चरण के दौरान पिहोवा प्रखंड से जल समिति के सदस्यों एवं गांव विशेष के अन्य सक्रिय सदस्यों के सुझावों से 41 जल सुरक्षा योजना तैयार कर स्वीकृत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले चरण में अब तक लाडवा प्रखंड के 34 गांवों को कवर किया गया है और सभी समस्याओं और जल विज्ञान संबंधी आंकड़े एकत्रित करने के लिए पंचायत घर में 3 से 5 बैठक और जल पंचायत आयोजित की गई हैं। भूजल से संबंधित समस्त आंकड़ों के संग्रहण एवं जल सुरक्षा योजना की स्वीकृति के उपरांत अटल भूजल योजना के द्वितीय चरण में इन कार्यों को ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की निगरानी में क्रियान्वित करना है। लाडवा ब्लॉक के 34 गांवों की जल सुरक्षा योजना का अंतिम संकल्प जल्द ही अलग-अलग गांवों के जल समिति सदस्यों के सुझावों से पूरा किया जाएगा। शाहाबाद के 20 गांवों को कवर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें