फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई समेत फौजी को गोली मारने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फौजी व उसके भाई को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो नाली बंदूक, देसी कट्टा 315 बोर, दो कारतूस व एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह उर्फ कालू, दविंद्र सिंह उर्फ सोनू व नवजीत सिंह उर्फ बाबू वासी शरीफगढ़ को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि 17 अप्रैल को हरदीप सिंह वासी शरीफगढ़ ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह थल सेना में सिपाही के पद पर तैनात है। वह छुट्टी लेकर अपने गांव शरीफगढ़ में आया है। वह शनिवार क अपने भाई गुरदीप सिंह के साथ शाम करीब पांच बजे डीजल लेने के लिए गांव के साथ लगते पेट्रोल पंप पर गया था।
विज्ञापन

डीजल लेकर वे दोनों वापस गांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान गांव के ही कालू व अन्य बाइक पर आए और अचानक उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू पर चोट लग गई थी। उसने तुरंत मामले की सूचना अपने पिता को दी और उनके पिता ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचित कर दिया था। इस दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
उनके जाने के बाद वह अपने भाई गुरदीप सिंह के साथ गांव के लिए चले तो शरीफगढ़ पुल के नीचे कालू, उसका भाई सोनू और बाबू पहले से मौजूद थे। सोनू के हाथ में असलहा था। उसने उन्हें जान से मारने के लिए उन पर गोली चला दी, जो उसके भाई गुरदीप सिंह की बाजू पर लगी थी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया था, जहां से उसके भाई गुरदीप सिंह को मेडिकल कॉलेज-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके सीआईए एक ने जांच करते हुए तीनों आरोपी मनदीप सिंह उर्फ कालू, दविंद्र सिंह उर्फ सोनू व नवजीत सिंह उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दोनाली बंदूक, एक देसी कट्टा 315 बोर, दो कारतूस और एक खोल बरामद किया गया। इन आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें