फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की आड में नशीला पदार्थ बेचने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दुकान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को 85 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान बलबीर वासी औंहरु खुर्द जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 19 दिसंबर को थाना इस्माईलाबाद पुलिस अनाज मंडी गेट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि बलबीर शर्मा की बस अड्डे के पास चाय की दुकान है। वह अपनी दुकान की आड़ में अफीम बेचने का धंधा भी करता है। वह आज भी अपनी दुकान के पास अफीम बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह को साथ लेकर दुकान पर छापा मारा और वहां खड़े व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की। डीएसपी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 85 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें