फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-बाबैन मार्ग पर लोहा व्यापारी से हुई लूट मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस सहित सीआईए-2 कर रही है। पुलिस घटनास्थल से वारदात के समय का मोबाइल डंप उठाकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि लाडवा पुलिस व सीआईए टू की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से वारदात के समय का मोबाइल डंप उठा लिया गया है। घटनास्थल से बरामद बाइक से संबंधित जांच सीआईए-2 की टीम कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें मंगलवार को लाडवा-बाबैन रोड पर पीर मोड़ के पास तमंचे के बल पर लोहा व्यापारी व उसके बेटे से चार अज्ञात बदमाश चार लाख 70 हजार रुपये की रकम लूटकर फरार हो गए थे। हालांकि व्यापारी व उसके बेटे ने बदमाशों का डटकर मुकाबला भी किया। व्यापारी के बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश से देसी कट्टा छीन लिया और उस कट्टे से बदमाशों के सिर पर ताबड़तोड़ वार करके एक बदमाश को घायल कर दिया था, लेकिन पहले से ही बाइक पर तैयार खड़े दूसरे बदमाश घायल साथी सहित नकदी लेकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें