फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान के हत्यारोपियों को अवैध हथियार बेचने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह हुए अदनान हत्याकांड मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को काबू किया है। आरोपी भाग सिंह वासी श्याम नगर थाना पुरानी आबादी जिला गंगानगर (राजस्थान) ने हत्यारोपियों को अवैध हथियार बेचा था, जिसे पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी वासी गणपति एन्कलेव, रोहित विक्टर उर्फ विक्की वासी हंसनगर बठिंडा और सक्षम गिरी उर्फ सरसार उर्फ सन्नी वासी नथावाला फरीदकोट को गिरफ्तार करके 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस पूछताछ पर आरोपी रोहित विक्टर उर्फ विक्की ने खुलासा किया कि उसने अवैध असलाह भाग सिंह से करीब तीन साल पहले खरीदा था। 18 जुलाई को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी रोहित विक्टर उर्फ विक्की की पहचान पर अवैध असलाह बेचने के आरोपी भाग सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
यहां बता दें 8 जून को मेरठ वासी 26 वर्षीय मोहम्मद अदनान का शव शांतिनगर नहर की पटरी से बरामद हुआ था। आरोपी रोहित, सक्षम और मनप्रीत ने पठानकोट ढाबे पर अदनान की कार लूटने की योजना बनाई थी, जिसके लिए उन्होंने अदनान को दिल्ली जाने के लिए किराए पर हायर किया था। तब रोहित और सक्षम अदनान को लेकर अंबाला से मारकंडा मंदिर में दर्शन करने बहाने से सुनसान रास्ते पर ले गए थे। यहां उन्होंने गोली मारकर अदनान की हत्या कर दी तथा उसकी कार लेकर जीरकपुर पहुंच गए थे। उसके बाद उनका तीसरा साथी मनप्रीत भी मौके पर पहुंच गया था। तब पकड़े जाने के डर से तीनों आरोपी अदनान की कार जीरकपुर छोड़कर फरार हो गए थे। सीआईए-2 ने 40 दिन बाद मर्डर मामले का खुलासा करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में हत्यारोपियों को अवैध हथियार बेचने वाले आरोपी भाग सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें