शाहाबाद के गांव चढू़नी से करीब चार माह पहले लापता हुई महिला का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अपने स्तर पर महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही है। आईओ जसविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति कुलदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि महिला प्रवीन पत्नी कुलदीप सिंह जोकि 4 अप्रैल 2021 को घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं पहुंची, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने हरियाणा प्रांत के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी महिला की तलाश का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला नहीं मिल पाई। संवाद