फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चुनरी से गला घोंटकर दोस्त की पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत शुक्रवार को गांव बेरथली में गन्ने के खेत में दोस्त की पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी सुदेश उर्फ अनु निवासी बेरथला ने रीटा (35) निवासी बेरथली को पैसे देने के बहाने से खेत पर बुलाया था। रीटा अपनी बेटी को लेकर खेत पर गई थी। यहां आरोपी महिला की हत्या करके फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें सुदेश और महिला का पति मामचंद दोनों राजमिस्त्री का काम करते हैं। सुदेश का मामचंद के घर आना जाना था। आरोपी उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस कारण मामचंद ने सुदेश का अपने घर आना-जाना बंद कर दिया था। रीटा ने भी अपने पति से सुदेश की शिकायत की थी कि सुदेश जब भी कहीं मिलता है वह मेरे को घूरकर देखता है। साथ ही धमकी देता है कि तुझे व तेरे पति को घर आने से रोकने का मजा चखाऊंंगा। शुक्रवार को रीटा अपनी बेटी के साथ घास लेने के लिए खेत में गई थी। रीटा अपनी बेटी को गन्ने के खेत के बाहर बैठाकर खुद अंदर घास लेने चली गई थी। इस दौरान सुदेश ने चुनरी से गला घोंटकर रीटा की हत्या कर दी थी। बेटी की शिकायत पर शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी सुदेेश को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को लिया एक दिन रिमांड पर
थाना शाहाबाद प्रबंधक राजपाल ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी सुदेश फरार चल रहा था। पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी सुदेश को काबू कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें