फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी वीजा पर यूक्रेन भेजने के नाम 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने पहले यूक्रेन भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन बच्चों को स्टडी वीजा पर यूक्रेन भेजने के नाम पर उनसे 14 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपी नितिश वासी बलदेव नगर(अंबाला) के कब्जे से एक लाख रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जून को जयबीर सिंह वासी गढ़ी गुजरान (करनाल) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गौरव चहल पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था। उसके परिवार से प्रदीप का साला साहिल व लाठी धनौरा का एक युवक रोबिन भी जर्मन गया हुआ है। रोबिन ने साहिल को बताया कि उसके पिता सुखबीर लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। तब उसने उसे बताया कि प्रदीप का बेटा बलराम व उसके रिश्तेदार जरनैल सिंह वासी बबैल (पानीपत) का बेटा कमल सिंह भी विदेश जाना चाहते हैं। इन तीनों को यूक्रेन भेजने के लिए वह सुखबीर से मिलने उसके कार्यालय गया था। यहां उसका साथी मुकेश दुहन वासी मंगौली भी मिला था। सुखबीर ने उसे तीनों बच्चों को स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के लिए प्रति बच्चा साढ़े चार लाख रुपये, जिसमें हर बच्चे के लिए 25 हजार रुपये पहले लेने की मांग की थी।
19 अक्तूबर को वह अपने बेटे गौरव चहल, बलराम व कमल सिंह को लेकर सुखबीर के पास पहुंचे थे, जहां उसने तीनों बच्चों के नाम से 25 हजार रुपये के एक-एक चेक दिए थे। इस तरह से उन्होंने उनको अलग-अलग किस्तों में करीब 14 लाख रुपये नकद दिए थे। तब उसने उनको पासपोर्ट, यूक्रेन की एयर टिकट व अन्य कागजात दिए थे। 23 मार्च 2021 को वह तथा जरनैल सिंह तीनों बच्चों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तो कागजात पूरे न होने के कारण उनको वहां से वापस भेज दिया था। उसके बाद उसने सुखबीर व मुकेश से बातचीत की तो उन्होंने दोबारा टिकट कराने को कहा था। 6 अप्रैल को उनके तीनों बच्चे को यूक्रेन की फ्लाइट में बैठा दिया, मगर वहां पहुंचने पर उनको अवैध तरीके से विदेश भेजने की बात कह दी गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी और हॉस्टल की कोई फीस जमा नहीं है, जिसके बाद उनको वापस भेज दिया था। जब उन्होंने उनसे अपने पैसे की मांग की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव सेल को दी थी। टीम ने जांच करते हुए एक आरोपी नितिश को गिरफ्तार करके कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए तथा उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें