फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से ट्रक खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ढाई साल पहले धोखाधड़ी से ट्रक खरीदने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी यशवीर वासी पेगा (जींद) को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवान ने बताया कि पांच सितंबर 2019 को दिलप्रीत सिंह वासी खतरवाडा मोहल्ला शाहाबाद ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उसने 11 जुलाई 2019 को अपने ट्रक को यशबीर सिंह को 19 लाख रुपये में बेच दिया था। उसने इकरारनामा के तहत छह लाख 45 हजार रुपये नकद दिए थे और बकाया रकम 12 लाख 55 हजार रुपये छह अगस्त 2019 को देने का इकरार किया था। आरोपी के भाई जयवीर ने बकाया रकम देने की गारंटी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसे दो चेक भी दिए थे। भुगतान न होने पर चेक से पेमेंट निकालने का विश्वास दिया था। उन्होंने समय पर भी भुगतान नहीं किया तो उसने तंग आकर चेक पास होने के लिए बैंक में लगाया था, जो चेक बाउंस हो गया था। उसके साथ यशवीर सिंह, जयबीर, धर्मपाल वासी सगा प्लाट चीका व सुरेंद्र मलिक वासी कुलवंत नगर कलायत (कैथल) ने धोखाधड़ी की थी। आरोपियों ने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दीथी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी यशवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें