फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू प्रशासन का आश्वासन: सरकार के पास भेजेंगे मांग पत्र, तीन-चार दिन तक करेंगे फैसला का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस खोलने की मांग कर रहे छात्र संगठनों को विवि प्रशासन ने आगामी तीन-चार दिन तक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि छात्र संगठन के ज्ञापन को छात्र समुदाय के रुचि का आधार मानते हुए हरियाणा सरकार को भेजेंगे। साथ ही एक कमेटी गठित कर कैंपस खोलने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद एबीवीपी ने अपना धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, विवि कैंपस खोलने के समर्थन में एबीवीपी ने पिछले तीन दिन से कुलपति कार्यालय के बाहर दिन रात डेरा डाला हुआ था। वहीं संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले एनएसयूआई, इनसो, एसएफआई सहित कई छात्र संगठनों ने भी गत दिवस कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्र संगठनों ने उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कैंपस खोलने की मांग रखी थी। साथ ही एबीवीपी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना देते हुए भूख हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी थी। एबीवीपी कुरुक्षेत्र विभाग संयोजक हिमांशु ठाकुर ने बताया कि गत दिवस देर सायं एबीवीपी कार्यकर्ता और कुलपति के बीच लंबी बातचीत चली। इस दौरान विवि प्रशासन ने धरने पर बैठे छात्र नेताओं को हर संभव सहयोग एवं निर्णय लेने का आश्वासन दिया, तभी एबीवीपी ने धरना स्थगित किया है। ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी तीन दिन से कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। उनका केवल एक ही उद्देश्य था कि सभी विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय कैंपस खोला जाए। ऑनलाइन पढ़ाई के कारण ज्यादातर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कैंपस अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि एबीवीपी द्वारा किया जा रहा संघर्ष रंग ला रहा है। शुक्रवार को प्रशासन के एक शिष्टमंडल ने उनसे बातचीत की और आश्वासन देने के बाद उन्हें धरने चार दिन से लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन अपने कहे अनुसार फैसला नहीं लेता तो एबीबीपी विश्वविद्यालय में बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर इकाई संयोजक पवन कौशिक, सौरभ भड़ाना, धीरज यादव, संदिप भोला, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें