फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा अबीर-गुलाल, हर तरफ रहा होली का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिलेभर में आपसी प्रेम और रंगों का त्योहार होली धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग और गुलाल की चहुंओर धमाल रही। लोगों ने जहां एक-दूजे को गुलाल व रंग मलकर होली खेली। वहीं, डीजे की धुन पर थिरकते हुए रंग और गुलाल उड़ाया। सुबह से शाम तक शहर और ग्रामीण क्षेत्र में होली की धूम रही। हर तरफ होली की मस्ती का माहौल देखा गया। सुबह से ही बच्चे रंग गुलाल व पिचकारियां लेकर गलियों में घूमने गए।
शहर के साथ-साथ पिहोवा, इस्माईलाबाद, बाबैन, शाहाबाद, लाडवा सहित गांव देहात में फाग खेलने के साथ-साथ जमकर रंग उड़ाए गए। शहर की रामचंद्र कॉलोनी, न्यू कॉलोनी सहित विभिन्न निजी होटलों में सामाजिक संस्थाओं द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। होली पर्व पर युवा व बच्चों की टोली ने जमकर होली का हुड़दंग रंगों की बौछार व नाच कूद के साथ मनाया।
विज्ञापन

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..., होली खेले रघुवीरा...., अंग से अंग लगाना..., जोगी जी धीरे-धीरे..., होली रे होली रंग की टोली... सहित विभिन्न होली के गीतों पर जमकर डीजे व फाग गीतों पर ठुमके भी लगाए। शुक्रवार सुबह से ही लोग अपने हाथों में रंग गुलाल लेकर टोलियों के रूप में एक-दूजे को गुलाल लगाने के लिए घरों से निकल गए।
विज्ञापन

एक दूसरे के घरों पर जाकर रंग गुलाल लगाया और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर होली की बधाई दी। दूसरी ओर कई स्थानों पर डीजे के अलावा ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली गीतों पर युवाओं व बच्चों ने जमकर नृत्य किया और होली का लुत्फ उठाया। हालांकि होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में पुलिस मुस्तैद रही, वहीं 16 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें