फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: झारखंड से 54 विद्यार्थियों, 5 शिक्षकों का दल पहुंचा, तिलक कर पगड़ी पहना हरियाणवी अंदाज में स्वागत

Sat, 25 Nov 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के विद्यार्थी हरियाणा की संस्कृति और परंपरा जानेंगे।
विज्ञापन
हरियाणवी अंदाज में स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (नीट) में एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत युवा संगम तृतीय चरण का उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची की ओर से झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 54 विद्यार्थियों और पांच शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रांची से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों डॉ. ऋषिकेश कुमार तिवारी, डॉ. कीर्ति, डीसी गुप्ता, पायल भाटिया, डॉली कुमारी का हरियाणवी अंदाज में तिलक लगा और पगड़ी पहना अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क के पांच व्यापक क्षेत्रों के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं। इस युवा संगम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रांची को कुरुक्षेत्र की संस्कृति को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा, जिससे वे इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों को अच्छे से पहचान पाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रो. दीक्षित गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और परस्पर सहयोग मिलता है, जिससे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जुड़ी कई अहम जानकारियों का ज्ञान होता है। छात्र क्लब प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने अगले छह दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से आभासी-भ्रमण कराया गया और युवा संगम की थीम प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात एनआईटी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नाटक, रागनी गायन, नृत्य सहित कई शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एम सैथिल कुमार, डॉ. यशश्चंद्र द्विवेदी, डॉ योगेश अग्रवाल, डॉ. किशन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें