फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली गिरने से ढहा मकान, मलबे में दबे पति-पत्नी, गांव वालों ने किया रेस्क्यू, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 09 Jul 2025 01:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

आधी रात में आसमान में घने बादल छाए थे और बिजली चमकने लगी थी। सुबह तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मकान के दो कमरों की छत पूरी तरह ढह गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से ढहा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसिमा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत ढह गई। हादसे में मकान में सो रहे सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्यपाल को सिर और हाथ में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मलबे से दंपति को निकाला और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। 

आधी रात में आसमान में घने बादल छाए थे और बिजली चमकने लगी थी। सुबह तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मकान के दो कमरों की छत पूरी तरह ढह गई। इससे घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सत्यपाल के अनुसार, इस हादसे में उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।ग्रामीणों की मांग
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर जुट गए और बचाव कार्य में सहायता की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने और क्षेत्र में आकाशीय बिजली की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए बिजली निवारक (लाइटनिंग अरेस्टर) जैसे सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और प्रभावित परिवार के पुनर्वास की व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: बारिश में भरभराकर कर गिरा मकान, परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान, देर रात हुआ हादसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें