फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहादत दिवस पर दिल्ली से निकली साइकिल यात्रा का शाहाबाद में भव्य स्वागत

Tue, 18 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नौवें पातशाह, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350 वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही दिल्ली से अमृतसर तक ऐतिहासिक साइकिल यात्रा शाहाबाद पहुंची। नगरवासियों एवं संगत ने यात्रियों का साइकिल सवार योद्धाओं का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि यात्रा दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब से आरंभ होकर सोनीपत, पानीपत और करनाल होते हुए शाहाबाद पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में सिख नौजवान, श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल हैं। कुलवंत सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत सिर्फ सिख समुदाय ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदू सिख एकता व भाईचारे का संदेश दे रही है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जन्मस्थल गुरु के महल में यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर मंजीत सिंह खालसा, जगदेव सिंह गाबा, भगवंत सिंह, सुखबीर सिंह बीटा, बलिहार सिंह, सुरजीत सिंह जुनेजा, जगजीत सिंह मक्कड़ सहित सेवादारों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें