कुरुक्षेत्र। जानकारी देते राजेंद्र शर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
कुरुक्षेत्र। न्यूवन ग्लोबल की ओर से एक निजी होटल में मीटिंग का आयोजन किया जिसमें रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना रहा। मुख्यातिथि के रूप में राजेंद्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों को अवसरों में बदलने की कला पर भी विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने विचारों और सुझावों को आत्मीयता के साथ साझा किया जिससे संवाद और भी समृद्ध हुआ। सभी प्रतिभागियों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन का भविष्य मजबूत हाथों में है और सामूहिक प्रयास ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान डॉ. संजय शर्मा ने अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन, शुद्ध जल और संतुलित आहार केवल स्वास्थ्य की नींव नहीं बल्कि सफल जीवन के अनिवार्य स्तंभ हैं। बैठक में कमलेश रानी, तेजस्वी, रेखा, परमजीत कौर, सतीश मल्होत्रा, गुरविंदर कौर, सचिन शर्मा, संदीप शर्मा मौजूद रहे।